जैसीबिगहा हाई स्कूल में बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज के अंतर्गत खेल प्रतियोगिता का आयोजन
बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत CRC स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन परवलपुर प्रखंड के जैसीबिगहा हाई स्कूल परिसर में गुरुवार की सुबह 8:30 बजे किया गया। इस प्रतियोगिता में शिवनगर पंचायत अंतर्गत 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन शिवनगर पंचायत के माननीय मुखिया अशोक साव द्वारा किया गया। उनके साथ