मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के कंटालिया गांव पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़, महाश्रमण जी से लिया आशीर्वाद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मारवाड़ जंक्शन के कंटालिया गांव पहुंचे जहां जैन आचार्य महाश्रमण जी से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र में शांति और खुशहाली की कामना की, इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उनके साथ रहे ,जैन संघ कंटालिया द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का बहुमान किया गया।