उनियारा: हाथीभाटा से एक मोटरसाइकिल हुई चोरी, पीड़ित ने उनियारा थाने में दर्ज कराया केस
Uniara, Tonk | Aug 9, 2024 टोंक जिले के प्रसिद्ध हाथी भाटा से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने उनियारा थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि बुद्धि प्रकाश गुर्जर निवासी कल्याणपुरा ने मामला दर्ज करवाया कि वह हाथीभाटा गया हुआ था। उसकी प्लैटिना गाड़ी RJ 26 DS 3718 को खड़ी कर अंदर चला गया वापस आकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब मिली।