चंदौसी।कोरोना काल में बंद की गई आगरा कैंट पैसेंजर ट्रेन को लेकर लंबे समय से चली आ रही अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के अथक प्रयास और मांग पर रेलवे प्रशासन द्वारा बरेली–बांदीकुई के बीच ट्रेन संचालन का निर्णय शुक्रवार शाम 4:00 बजे के करीब लिया गया है। इस फैसले से क्षेत्र के यात्रियों और व्यापरियों को बड़ी राहत मिलेगी।