हुज़ूर: शिवाजी नगर और तुलसी नगर में पेड़ काटने का विरोध
Huzur, Bhopal | Jun 16, 2024 शिवाजी नगर और तुलसी नगर में मंत्रियों और विधायकों केनए बंगलों के लिए पेड़ कटने का मामला तूल पकड़ता जारहा है। दो दिन पहले पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों को रक्षासूत्र बांधने वाले कर्मचारियों एवं स्थानीय रहवासियों ने क्षेत्रीयविधायक भगवान दास सबनानी से कहा कि अपने कुनबे(विधायकों) को लेकर आइए, जो कहें कि पेड़ों की बली देकरबनने वाले बंगले वे नहीं लेंगे।