सांगला: करछम डैम में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ पर टैटू से पहचान की उम्मीद
Sangla, Kinnaur | May 24, 2025 किन्नौर जिले के करछम डैम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को उम्मीद है कि मृतक के हाथ पर बना एक विशिष्ट टैटू उसकी पहचान स्थापित करने में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर शव का फोटो साझा किया गया है ताकि पहचान की जाए।