बज्जू: बज्जु के देवड़ा ढाणी में गरीब किसान की ढाणी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान हुआ, मुआवजे की मांग की गई
बज्जु के देवड़ा ढाणी में गुरुवार को एक गरीब किसान के घर में अचानक लगी आग से भारी तबाही मच गई। जब देवड़ा ढाणी निवासी गरीब किसान अर्जुनराम कड़ेला की ढाणी में अचानक आग भड़क उठी।घटना के समय अर्जुनराम कड़ेला और जगदीश खेत में कृषि कार्य कर रहे थे।इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई।आग की लपटें उठती देख दोनों दौड़कर घर पहुंचे, लेकिन तब तक ढाणी में रखा सारा सामान जला।