बड़वानी: 14 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर जिला न्यायालय एडीआर भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया
14 सितंबर को जिले में होने वाली नेशनल लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश एवम अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्र कुमार जैन द्वारा प्रेसवार्ता ।नेशनल लोक अदालत का कॉन्सेप्ट ऐसा है जिसमे कोई नही हारता,आपसी सुलह और समझौते से एक दूसरे से संबंध बने रहते है। नेशनल लोक अदालत में लिटिगेशन एवम प्री लिटिगेशन के कुल 7610 प्रकरण रखे जाना है।