बरेली: बरेली सिटी स्टेशन के पास नगर आयुक्त ने खुद फावड़ा उठाकर चलाया सफाई अभियान
बरेली सिटी स्टेशन के पास नगर आयुक्त ने खुद फावड़ा उठाकर चलाया सफाई अभियान।शहर को स्वच्छ और बीमारियों से मुक्त बनाने की दिशा में बरेली नगर निगम ने मंगलवार को "सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ" अभियान की शुरुआत कर दी। इस अभियान की सबसे खास बात रही कि नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य खुद झाड़ू और फावड़ा लेकर सफाई करने मैदान में उतरे।