कुक्षी: मंडलेश्वर जाम गेट पर बंदरों को खाना खिलाते समय सुजल कन्नोज की खाई में गिरने से मौत, कुक्षी में हुआ अंतिम संस्कार
Kukshi, Dhar | Dec 17, 2025 खरगोन स्थित जाम गेट पर बंदरों को खाना दे रहे युवक का पैर फिसल गया। इसके बाद छात्र खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टूरिस्ट प्लेस जाम गेट पर मंगलवार सुबह के समय बंदरों को बिस्किट खिलाने के दौरान कुक्षी निवासी सुजल कन्नोज खाई में गिरने मृत्यु हो गई थी।