पीरो: पीरो में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई ईद की नमाज, हर चौक-चौराहे पर प्रशासन मुस्तैद
Piro, Bhojpur | Mar 21, 2026 ईद के पावन अवसर पर क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। शनिवार की दोपहर 2:00 के करीब बताया गया कि प्रशासन की कड़ी निगरानी और पुख्ता इंतजाम के बीच मस्जिदों में अकीदतमंदों ने शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज अदा की। ईद को लेकर सुबह से ही सभी प्रमुख मस्जिदों और चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।