रहुई: सोनसिकरा गांव में छठ घाट नहीं होने से ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की
Rahui, Nalanda | Oct 28, 2024 रहुई प्रखंड के सोसन्दी पंचायत के सोनसिकरा गांव में सोमवार को दोपहर 2 बजे छठ घाट नहीं होने ग्रामीणों ने छठ घाट बनाने की मांग की है। ग्रामीण दीपक चौहान ने बताया कि सोनसिकरा गांव के पास गोईठबा नदी में छठव्रती अधैर्य देने के लिए जाती हैं लेकिन छठ घाट नहीं होने से व्रतियों को अधैर्य देने में काफी समस्यां होती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में पानी बहुत है।