छिबरामऊ: छिबरामऊ में 101 झांकियों के साथ भव्य नवदुर्गा शोभा यात्रा निकाली गई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के शहर के पश्चिमी बाईपास से नवदुर्गा शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई हालांकि नवदुर्गा शोभा यात्रा से पूर्व भगवान श्री गणेश की भाजपा विधायक अर्चना पांडे ने पूजा आराधना कर किया शुभारंभ। शुक्रवार की रात 9:45 पर इस शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यह शोभायात्रा नगर का भ्रमण करते हुए। सौरिख का रोड मां कालका देवी मंदिर तक पहुंचेगी।