चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहरगंज बम विस्फोट प्रकरण में बलुआ पुलिस ने खुशबू किन्नर को रंगदारी मांगने और सड़क जामकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार को सकलडीहा-चंदौली ओवरब्रिज के पास से पकड़ा गया। जांच में आरोपितों से रंगदारी मांगने की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया।