गोड्डा: हरियारी बरगच्छा में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया
Godda, Godda | Jan 8, 2026 गुरुवार की दोपहर पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी बरगच्छा गाँव में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। ग्रामीणों ने बताया कि वो मानसिक रूप से कमजोर था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में गुरुवार की शाम में करवाकर शव को अगले 72 घंटे के लिए शवगृह में रखने का अनुरोध किया गया है। पुलिस ने ठंड से मौत होने की वजह बताई।