शनिवार अहले सुबह से मधुबनी सदर अनुमंडल क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार सुबह 6:00 बजे से आसमानों में कोहरा छाया हुआ है। तेज हवा भी बह रही है। आसमानों से शीत की बूंदाबांदी बारिश भी हो रही है। स्थानीय लोग ठंड से बचाव को लेकर अलाव जलाकर ठंड से राहत ले रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जानकारी दिया कि अचानक ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ चुकी है।