मयूर विहार: मयूर विहार :- 100 ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की झूठी सूचना देने के मामले में स्पेशल सेल ने दर्ज किया मुकदमा
दिल्ली एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को उड़ने की धमकी देने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. आपको बता दे कि बुधवार को 100 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ने की धमकी मिली थी.इसके बाद से ही दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में हड़कंप बज गया. छानबीन की गई तो सूचना झूठी निकली.