सरमेरा: सरमेरा थाना के फतेहपुर डुमरा गांव में खंधा में डूबने से दो किशोरियों की मौत
नालंदा जिला के सरमेरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर डुमरा गांव के खंधा में पानी भरा गढ्ढे में डूब कर दो किशोरी की जान चली गई। मृतिका फतेहपुर डुमरा गांव निवासी अशोक मांझी के 6 वर्षीय पुत्री जयंती कुमारी और थाना क्षेत्र के चेरों गांव निवासी मिथुन मांझी का साढे चार वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी है।