जांजगीर: 35 फीट की दुर्गा प्रतिमा, शीशमहल जैसी सजावट, म्यांमार के श्वेत मंदिर की तर्ज पर 140 फीट ऊंचा जांजगीर नैला का पंडाल
जांजगीर के नैला में इस बार दुर्गा उत्सव भव्य तरीके से मनेगा. म्यांमार के श्वेत मंदिर की तर्ज पर पंडाल और अंदर में शीश महल की तर्ज पर सजावट रहेगी. पंडाल जहां 140 फीट ऊंचा है, वहीं 35 फीट की दुर्गा प्रतिमा कमल फूल पर विराजित होंगी. सजावट के साथ लाइटिंग के लिए भी विशेष तैयारी है। खास बात यह है, पिछले 42 बरसों से नैला में दुर्गा उत्सव मनाया जा रहा है।