सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की बेहतर इलाज सुविधा को ध्यान में रखते हुए मल्टी पारा मॉनिटर मशीन लगाया गया है। इस मशीन के लगने से अब मरीजों का ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट, ऑक्सीजन लेवल सहित अन्य महत्वपूर्ण जांच सीधे बेड पर ही की जा सकेगी। इस संबंध में बुधवार की दोपहर 12:00 बजे प्रबंधक ने बताया कि 12 मल्टी पारा मॉनिटर मशीन लगाया गया है।