हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के जोगिया कोल गांव निवासी 06 वर्षीय मासूम बच्ची गुरुवार की सायं 4:00 बजे घर के पास खेल रही थी कि खेलने के दौरान बाथरूम की दीवार बच्ची के ऊपर गिर गई जिससे उसका दाहिना पैर फैक्चर हो गया। परिजन उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।