अमरोहा: अमरोहा में दो चोरों को बंधक बनाकर पीटा, हालत गंभीर, पुलिस ने छुड़ाया और अस्पताल में कराया भर्ती
Amroha, Amroha | Aug 1, 2025 अमरोहा में इन दोनों चोरों का आतंक है। आज शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल में आसपास के लोगों ने दो चोरों को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों चोरों के रस्सी से हाथ पैर बांध लिए और जमकर उनकी ठुकाई कर दी। दोनों कर अपने आप को मेरठ निवासी बता रहे हैं।