संभल: संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में 46 साल बाद मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, BJP जिलाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ रहे
संभल के कार्तिकेय महादेव मंदिर में 46 साल बाद हनुमान जन्म उत्सव मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर 1008 संकल्प पाठ शुरू किया गया। जिसको विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैनर तले प्रोग्राम किया गया। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। मंदिर की सुरक्षा को लेकर पीएससी लगाई गई और सीसीटीवी कैमरे की भी निगरानी रही।