जालौर: जालौर में मशीन से तिरपाल हटाते समय करंट लगने से एक मजदूर की हुई मौत
Jalor, Jalor | May 30, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र के थर्ड फेस स्थित सौभा ग्रेनाइट में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली थाने के सुरेंद्र सिंह ने शुक्रवार सुबह 8:00 बजे बताया की मशीन से तिरपाल हटाते समय मजदूर को करंट लगा था।