कहरा: सौरबाजार और बैजनाथपुर पुलिस ने 142.620kg गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, सदर SDPO ने की प्रेस वार्ता
सौरबाजार एवं बैजनाथपुर थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक चार चक्का वाहन को रोका और जब उसकी तलाशी लिया तो उसमें से 142 किलो 620 ग्राम गांजा के साथ साढ़े दस हजार रुपैया नकद बरामद हुआ साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके निशानदेही पर मधुबनी जिला से 1 अन्य तस्कर सहित कुल 2 को गिरफ्तार किया। कुल बरामद गांजा की कीमत 7 लाख 70 हजार बताया गया।