बड़ौद: भावसार समाज ने बडौद नगर में मां हिंगलाज की शोभायात्रा निकाली, मंदिर में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
गुरुवार शाम 4 बजे बाद भावसार समाज द्वारा बडौद नगर में मां हिंगलाज की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा भावसार मंदिर से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची।शोभायात्रा का शुभारंभ मां हिंगलाज के पूजन और आरती के साथ हुआ। इसके बाद सजीव झांकियों, बैंड-बाजे और समाज के विभिन्न सदस्यों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।