मेरठ: जलालपुर क्षेत्र में खनन माफियाओं का आतंक, सरकारी रास्ते की मिट्टी चोरी कर जेसीबी से डंपर भरने का वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Mar 25, 2025 मेरठ में सरकारी रास्ते की मिट्टी का खनन करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार रात से वायरल हो रहा है जलालपुर गांव रखवा का बताया जा रहा है जहां खनन माफिया ग्रामीणों के सोने के बाद सरकारी रास्ते की जमीन से जेसीबी द्वारा डंपर में मिट्टी चोरी कर भर रहे हैं वहीं एक शख्स ने खनन माफियाओं की करतूत अपने कमरे में कैद कर ली और उसे वायरल कर दिया