बीरपुर: दिल्ली में करंट लगने से पर्रा के कामगार की मौत, शव गांव पहुंचने पर मचा कोहराम
वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा गांव के एक कामगार की दिल्ली में करंट लगने से मौत हो गई। घटना दो नवम्बर की रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान पर्रा पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी स्वर्गीय तिलो महतो के करीब 40 वर्षीय पुत्र पंकज महतो के रूप में हुई है। वह अपने पिता का एकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार पंकज दिल्ली में पेंटर का कार्य करता था।