महाराजगंज: सतभरिय में शुभम हीरो एजेंसी पर आयकर विभाग ने की जांच
सतभरिय स्थित शुभम हीरो एजेंसी पर आयकर विभाग की टीम ने करीब 10 घंटे तक जांच अभियान चलाया। टीम ने एजेंसी के आय-व्यय, खातों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की गहन पड़ताल की। जांच के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। सूत्रों के अनुसार कार्रवाई संभावित कर अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। विभाग की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।