झांसी: मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने सीपरी बाजार स्थित जैकब हाई स्कूल से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Jhansi, Jhansi | Apr 4, 2024 आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु विभिन्न उपायों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी के साथ गुरुवार को सीपरी बाजार स्थित जैकब हाई स्कूल से छात्रों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।