गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हनुमानगढ़ टाउन के सेंट्रल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में गुरु हरिकृष्ण विद्यालय के बच्चों ने अतिथि स्वागत गीत, सूरेवाला के गुरदास ने उधम सिंह पर आधारित देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।