विदिशा नगर: हसनाबाद में खेत की नरवाई में लगी आग, ग्रामीणों ने खुद पाया काबू
विदिशा के बंटी नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसनाबाद में एक खेत में शॉर्ट सर्किट से सोमवार दोपहर 12 बजे आग लग गई। आग फैलते ही ग्रामीणों और किसानों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर, जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाया । बताया गया कि दमकल को सूचना देने के बावजूद वह समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।