कवर्धा: IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 4 सटोरियों को साइबर टीम और पोड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹7082 नकदी ज़ब्त
मंगलवार की दोपहर 02:30 बजे के करीब डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकार से मिली जानकारी अनुसार IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 04 सटोरिए को साइबर टिम और पोड़ी चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार जुआरियों में कपूर चंद वर्मा निवासी बैहरसरी, गौरव चंद्रसेन निवासी सिल्हाटी, हिमांशु वर्मा निवासी उसलापुर, रघुवीर वर्मा निवासी बैहरसरी शामिल है।