टोंक: पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में टोंक पुलिस ने नशे के खिलाफ की सख्त कार्रवाई, अपराधियों में मचा हडक़ंप
Tonk, Tonk | Jun 19, 2025 टोंक जिले में नशे के खिलाफ छेड़ा गया पुलिस अभियान अब सिर्फ कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार की दिशा में उठाया गया कड़ा कदम बन गया है। वर्ष 2025 में 18 जून तक, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के नेतृत्व में जिलेभर में नशे के कारोबार पर कहर बनकर टूटती कार्रवाई ने अपराधियों को भागने पर मजबूर कर दिया है।