टोंक: ईआरसीपी परियोजना में नहर का सर्वे पुनः करवाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Tonk, Tonk | Jun 19, 2025 जिले के देवली गांधीग्राम (संथली) के ग्रामीणों ने गुरुवार को अतिरिक्त कलक्टर (पुनर्वास) एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी, बीसलपुर परियोजना देवली व नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में ग्रामीणों ने ईआरसीपी परियोजना के तहत प्रस्तावित नहर सर्वे को लेकर अपनी आपत्ति जताई है और नहर सर्वे को ग्राम के ऊपर स्थित नौगजा बांध के दक्षिणपूर्व हिस्से में निकलवाने की मांग।