सत्तर कटैया: बिहरा पटोरी बाजार में आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी, जिलाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी पहुंचे
भारतमाला परियोजना के तहत मुआवजा भुगतान किये बगैर जबरन घर खाली करवाने पर रोक लगाने सहित 11 सूत्री मांग को लेकर गणेश स्थान बिहरा पटोरी बाजार पर किया जा रहा अनशन सातवें दिन भी जारी रहा. इसी बीच सोमवार को डीएम दीपेश कुमार ने एसडीएम श्रेयांश तिवारी, एडीएम निशांत, डीसीएलआर, सीओ शिखा सिंह,थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला के साथ बिहरा पटोरी बाजार पहुंचे।