जलालगढ़: जलालगढ़ में 7 किमी सड़क जर्जर, ग्रामीणों में आक्रोश, आवागमन बना जानलेवा
प्रखंड क्षेत्र में एनएच-27 से चक हाट होते हुए सोठा जाने वाली करीब 7 किलोमीटर लंबी सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। हालात ऐसे हैं कि इस सड़क पर पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है, जबकि टोटो, टेंपो और मोटरसाइकिल से आवागमन करना खतरे से खाली नहीं है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है।