मुगलसराय के वार्ड नंबर 7 निवासी एक दंपत्ति पर हमला करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो शुक्रवार दोपहर 03 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित शिवपूजन गोंड़ ने बताया की नाली के विवाद में उनके साथ मारपीट की गयी थी। वही सीओ मुगलसराय द्वारा जाँच कर कार्यवाही की बात कही।