करीब दो हफ्ते पहले कारोबारी दिलीप सिंह राठौर के घर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से भीलगांव में आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी है। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने कसरावद पहुँचकर एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।