रेल बजट 2026-27 में झांसी मंडल को बड़ी सौगात मिली है। मंडल के बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 2598.93 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.85% अधिक है। इस बजट का बड़ा हिस्सा लाइन दोहरीकरण 645.57 करोड़ और आमान परिवर्तन 500 करोड़ के लिए सुरक्षित किया गया है।