हुज़ूर: भोपाल: गांधीनगर के रेस्टोरेंट हादसे में झुलसे 7 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | Jun 17, 2025 गांधीनगर क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में हुए दर्दनाक हादसे में झुलसे 7 वर्षीय मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया था और सात दिनों से अस्पताल में भर्ती था। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह स्टोव विस्फोट मानी जा रही है, लेकिन घटनास्थल से मिली जली हुई पॉलीथिन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है|