गुमला: कांग्रेस कमेटी ने राज्य के जिले में मीडिया चेयरमैन व प्रवक्ताओं की नियुक्ति की, गुमला से आरिफ हुसैन अख्तर मनोनीत
Gumla, Gumla | Jun 11, 2025 झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के जिलों के मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं अध्यक्ष के निर्देश पर इनकी नियुक्ति हुई है। नियुक्तियों के तहत गुमला जिला के मीडिया चेयरमैन और प्रवक्ता के पद पर आरिफ हुसैन अख्तर को मनोनीत किया गया।