भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी जयपुर पहुंचे। धोनी दिल्ली से विशेष विमान के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस भी पहुंच गए। हालांकि धोनी के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला मंत्री जवाहर सिंह बेडम से धोनी ने मुलाकात की।