गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भरतोली निवासी नीरज राजपूत (19 वर्ष) पिता गोवर्धन राजपूत आज 22 नवंबर शाम करीब 6:00 बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों के अनुसार नीरज सब्जी लेने के लिए पास के गांव कदम कांटी गया था। लौटते समय गांव भरतोली के पास ही एक तेज़ रफ़्तार मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।