शाहपुर पटोरी प्रखंड संसाधन केंद्र में बिहार दिवस के अवसर पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणित ओलंपियाड, क्विज तथा चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। गणित ओलंपियाड में सूरज कुमार प्रथम, विष्णु कुमार द्वितीय और सचिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे।