गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के टिकुलियाडाड़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। यह घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे हुई, जब दो युवकों ने घर में घुसकर गोली चलाई। इस हमले में पीड़ित बाल-बाल बच गया। टिकुलियाडाड़ गांव निवासी भीम गौड़ ने बेलघाट थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर पर बैठे थे।