रायपुर: प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, हैदराबाद के लिए आज से नई उड़ान सेवा शुरू, अब तीन उड़ानों का होगा विकल्प
Raipur, Raipur | Sep 23, 2024 प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए हैदराबाद जाने-आने का सफर अब और सुगम हो गया है. बजट एयरलाइंस इंडिगो ने आज 23 सितंबर से हैदराबाद-रायपुर सेक्टर में एक नई उड़ान के संचालन की तैयारियां कर ली है. अब हैदराबाद के लिए तीन उड़ानों का विकल्प उपलब्ध होगा. यह नई उड़ान हैदराबाद-रायपुर-हैदराबाद के बीच प्रतिदिन संचालित की जाएगी