उज्जैन में एक बार फिर मानवता और सेवा भावना की मिसाल देखने को मिली। महाकाल दर्शन के लिए कर्नाटक से आए एक श्रद्धालु दर्शन के बाद अपना होटल भूल गए। अपरिचित शहर और भाषा की समस्या के कारण वे काफी परेशान हो गए और सहायता के लिए महाकाल थाना पुलिस के पास पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालु से धैर्यपूर्वक बातचीत कर आवश्यक जानकारी ली और आसपास के होटलों से संपर्क किया। क