सीकर जिले के थेथलिया गांव में पैंथर द्वारा एक हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया है।सोमवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हिरण का शव ग्रामीणों ने पड़ा हुआ देखा इसके बाद वन विभाग की टीम को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पद मार्क के आधार पर संभावना जताई कि हिरण का शिकार पैंथर ने किया है।