डुमरांव के राज हाई स्कूल खेल मैदान में शहीद रविकांत सिंह अंतर्राज्यीय आईपीएस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया, जिसमें मगध की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। शनिवार दोपहर खेले गए फाइनल मैच में मुजफ्फरपुर और मगध की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर मुजफ्फरपुर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।